घाटशिला, नवम्बर 28 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा । एचसीएल की प्रस्तावित नई माइंस को लेकर क्षेत्र में रोजगार और विकास की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। आज शनिवार को होने वाली जनसुनवाई का भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह परमार ने नई माइंस खोलने का समर्थन करते हुए इसे क्षेत्र के लिए खुशी और विकास का बड़ा अवसर बताया है। रोहित सिंह परमार ने कहा कि लंबे समय से रोजगार और विकास की प्रतीक्षा कर रहे इस क्षेत्र के लिए एचसीएल की नई माइंस खुलना बेहद खुशी की बात है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माइंस के संचालन से न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि छोटे-बड़े व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: प्रबंधन जन सुनवाई में स्पष्ट करे नीति : प्रदीप स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों, परिवहन और अन्य...