Ghatsila News: एएनएम के भरोसे उप स्वास्थ्य केन्द्र, 6 हजार की आबादी वाला गांव है हेंदलजूडी
घाटशिला, जुलाई 16 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह प्रखंड की हेंदलजूडी पंचायत में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। करीब छह हजार की आबादी वाले इस पंचायत का उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर होने के कारण मरीजों का इलाज आंगनबाड़ी केंद्र में किया जा रहा है। भवन की छत टपकती है, दीवारों में दरारें हैं और बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। केंद्र में केवल एक एएनएम के भरोसे टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और दवा वितरण का कार्य चल रहा है, जबकि डॉक्टर, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं है। ग्रामीणों को सामान्य इलाज और जांच के लिए 10-12 किलोमीटर दूर गालूडीह या घाटशिला जाना पड़ता है। मुखिया मिर्जा हांसदा ने नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण, डॉक्टरों की नियुक्ति तथा पंचायत को आयुष्मान आरोग्य केंद्र से जोड़ने की मांग की है। उन्होंने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.