घाटशिला, अगस्त 31 -- Ghatsila News: गालूडीह। उल्दा क्लब भवन में सोमवार को सीडब्ल्यूएस संस्था की आभा सिन्हा की ओर से ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में उल्दा के ग्राम प्रधान छोटू सिंह समेत ग्रामीण मौजूद थे। हालांकि ग्रामीणों की संख्या कम रही। संस्था की ओर से बताया गया कि ग्रामीणों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जल्द दोबारा ग्राम सभा आयोजित की जाएगी।ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा करते हुए पेयजल, सड़क, सिंचाई, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का चयन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई टोले में अब तक पक्की सड़क नहीं पहुंची है। पेयजल की भी समस्या है और खेती के लिए सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में चारदीवारी तथा जाहेरस्थान की घेराबंदी की मांग ...