घाटशिला, जुलाई 15 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। दामपाड़ा क्षेत्र की आसना पंचायत सचिवालय में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग व कृषि प्रभाग आत्मा समिति की ओर से आयोजित बीज वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हाइब्रिड धान का बीज बीआईओ-799 किसानों को मुफ्त में वितरण किया जा रहा है। यह बीज 130 से 135 दिन में परिणाम देता है। वर्तमान समय में 990 किलो उन्नत प्रकार के धान बीज मुफ्त में वितरण किए जाने हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर कार्य करें।अपनी यह भी पढ़ें- Khagaria News: नवपदस्थापित डीएओ ने किया चौथम प्रखंड कृषि कार्यालय का निरीक्षण खेती से ज्यादा से ज्यादा उत्पादन कर आत्म...