Ghatsila News: उत्कलीय ब्राह्मण समाज की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन
घाटशिला, अगस्त 20 -- Ghatsila News: पोटका। उत्कलीय ब्राह्मण समाज पोटका एवं राजनगर प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक बुधवार को हाता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सूर्य कुमार कर ने की। बैठक में चर्चा उपरांत मुख्य रूप से समाज के कार्यालय का निर्माण करने, जनवरी-2027 में वार्षिक अनुष्ठान आयोजित करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में समाज का सर्वांगीण विकास के लिए उपस्थित पदाधिकारी व सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में सचिव रजनी षाड़ंगी, उपाध्यक्ष मुरलीधर मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष गौरांग मिश्र, जयगपाल पंडा, सूर्यकान्त दाश, जोगेश्वर दाश, रवि सतपति, गोपाल मिश्र, सुबोध मिश्र, पशुपति मिश्र एवं समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.