घाटशिला, सितम्बर 25 -- Ghatsila News: घाटशिला। गुड़ाबांदा प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुराय टुडू की तबीयत खराब होने के बाद इलाज पूर्ण कर टाटानगर स्थित आशियाना में अपने परिजनों के आवास पर आराम कर रहे हैं। गुरुवार को घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के साथ मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू एवं धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन हांसदा उनसे मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने सुराय टुडू का हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया गया कि वर्तमान में सुराय टुडू पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। मुलाकात के दौरान सभी नेताओं ने उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता काजल डॉन, धीरेन प...