Ghatsila News: ईटामुड़ा गांव में निकला 10 फीट लंबा अजगर
घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की डोमजुड़ी पंचायत अंतर्गत ईटामुड़ा गांव में मंगलवार की सुबह अजगर सांप निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण अर्धेंदु प्रधान के घर के पीछे लगभग 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया। गांव में अजगर निकलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए स्थानीय सर्प मित्र अखिलेश नारायण किंकर प्रधान को फोन कर इसकी सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही अखिलेश तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना कोई जोखिम उठाए अजगर को सुरक्षित पकड़कर बहरागोड़ा ले आए, जिसके बाद उन्होंने उसे वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: ईटामुड़ा गांव में निकला 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों की सतर्कता से हुआ सुरक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.