Ghatsila News: इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का सीएम आज करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन
घाटशिला, नवम्बर 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया में वन विभाग के तहत नवनिर्मित इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऑनलाइन माध्यम से 28 नवंबर को करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती पार्क परिसर में उपस्थित रहेंगे। इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क के शुरू होने से चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को एक नया पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल मिलेगा। पार्क के विकसित होने से स्थानीय लोगों, विशेषकर बच्चों, युवाओं और परिवारों को प्रकृति के करीब समय बिताने का अवसर मिलेगा। इस पार्क के शुरू होने से चाकुलिया क्षेत्र में रोजगार की नई संभावनाएं भी विकसित होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.