घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के मानगो वन मंडल अंतर्गत बिरधा, कानिकोला, चोतरो समेत आसपास के गांवों के जंगलों में कथित रूप से अवैध तरीके से पेड़ों की कटाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगलों से लगातार पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को मुख्य सड़क के रास्ते वाहनों के माध्यम से अन्य स्थानों तक ले जाया जा रहा है। इससे क्षेत्र के जंगलों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जंगलों में दिन-रात पेड़ों की कटाई का सिलसिला जारी है। पेड़ काटे जाने के बाद लकड़ियों को सड़क किनारे लाकर वाहनों में लोड किया जाता है और मुख्य सड़क के रास्ते परिवहन किया जाता है। इस पूरे मामले को लेकर वन विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जेएलकेएम कार्यकर्ता सह स्थानीय निवासी बिमल ...