घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के अंतर्गत कांटाशोल पंचायत के मौदा गांव के फुटबॉल मैदान में राइजिंग स्पोर्ट्स क्लब मौदा के द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सह विभिन्न संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फुटबॉल कमेटी के द्वारा पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। रविवार की शाम फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल में किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। फाइनल मैच आरएसएससी मौदा एवं एएमएफसी लादुब के बीच खेला गया जिसमें आरएसएससी मौदा ने एएमएफसी लादूब को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। विजेता टीम को 50 हजार एवं उप विजेता टीम को 40 हजार रुपया दिये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...