Ghatsila News: आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की दी गई जानकारी
घाटशिला, अगस्त 14 -- Ghatsila News: घाटशिला।धालभूमगढ़ प्रखंड के बेतझरिया स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में झारखंड अग्नि शमन विभाग घाटशिला के द्वारा अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से मॉक ड्रील का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में संयम एवं सावधानी बरतने की सलाह शिक्षक एवं छात्राओं को दी गई। मॉक ड्रील के दौरान अग्नि शमन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आपातकाल में सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, धुएं से बचाव तथा आग के फैलाव को रोकने आदि के संबंध में बिना घबराए व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलने की प्रक्रिया की जानकारी दी। बच्चों ने भी जिज्ञासावश अग्नि सुरक्षा से जुड़े कुछ प्रश्न पूछे। जिसे पदाधिकारी ने आग से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी के प्रति जागरूक किया एवं सुझाव दिया। विद्यालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.