Ghatsila News: आनंद मार्ग स्कूल में मैट्रिक परीक्षा की तैयारी को लेकर मंथन
घाटशिला, अक्टूबर 4 -- Ghatsila News: चाकुलिया। आनंद मार्ग स्कूल में शनिवार को आगामी मैट्रिक परीक्षा में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो ने की। बैठक के दौरान प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों और कक्षा दशम के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ पठन-पाठन, पाठ्यक्रम की प्रगति तथा परीक्षा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे घर पर भी बच्चों के पढ़ाई के माहौल पर ध्यान दें और उनकी नियमित दिनचर्या पर निगरानी रखें। शिक्षकों को भी निर्देश दिया गया कि वे कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन की व्यवस्था करें और समय पर रिवीजन कार्य पूरा कराएं। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: आनंद मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.