Ghatsila News: आदिवासी एकता युवा संगठन व माझी परगना महाल ने निकाली एकता रैली
घाटशिला, नवम्बर 17 -- Ghatsila News: मुसाबनी। झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आदिवासी एकता युवा संगठन एवं माझी परगना महाल मुसाबनी की ओर से एकता प्रदर्शन रैली निकाली गई। रैली टेटा बादिया तिलका चौक से मांझी परगना महाल के तरफ परगना रवि हासदा के नेतृत्व में निकाली रैली में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान ,महिला ,पुरुष, युवा पारंपरिक वेशभूषा एवं हथियारों के साथ शामिल हुए। गाजे बाजे के साथ निकल गई रैली मरीचझापी, महुलबेड़ा होते हुए बस स्टैंड पहुंची, बस स्टैंड में अमर सेनानी सिदो कानू की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। रैली में शामिल लोगों ने रैली के रास्ते में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ,माराग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, सुभाष चंद्र बोस, महात्मा गांधी आदि महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: कई संगठनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.