Ghatsila News: आज होगा मुसाबनी में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का आगमन
घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: मुसाबनी । घाटशिला के पूर्व विधायक डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू की पहल पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव एवं पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन का डुमरिया कार्यक्रम में जाने के क्रम में मुसाबनी आगमन हो रहा है। लक्ष्मण चंद्र बाग ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड कार्यालय के समीप जहां अतिरिक्त स्वास्थ केंद्र बनाने की मांग कांग्रेस पार्टी द्वारा वर्षों से की जा रही है, वहीं स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया जाएगा एवं स्थल निरीक्षण भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरी संभावना है कि कल मंगलवार को स्वास्थ मंत्री द्वारा लगभग 30 बेड के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की घोषणा मंत्री द्वारा की जाएगी, जो यहां के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.