Ghatsila News: आग लगने से पुआल का घर जलकर राख, उधारी चुकाने को रखे 20 हजार भी जले
घाटशिला, सितम्बर 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा की पारुलिया पंचायत के पाथरघाटा गांव में शुक्रवार देर रात आग लगने से पुआल का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में घर में रखे धान, चावल, बर्तन, सूटकेस, साइकिल, जरूरी दस्तावेज समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गये। घर के अंदर रखी लगभग 20 हजार नगद राशि भी जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जमुना मुंडा अपनी बेटी लक्ष्मी मुंडा के साथ रात में खाना खाकर घर में सोयी थी। इसी दौरान बाहर से शोर सुनाई देने पर दोनों घर से बाहर निकलीं। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि घर के ऊपरी हिस्से में आग लगी हुई है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया。 यह भी पढ़ें- Ghatsila News: आग से पुआल का घर जलकर राख, 20 हजार नकद समेत गृहस्थी का सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.