Ghatsila News: आंदोलनकारियों ने उठाई समस्याएं, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड के छोलागोड़ा स्थित बाबा तिलका मांझी मेमोरियल क्लब में रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक राधानाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित की हुई। बैठक में आंदोलनकारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने और सरकारी सुविधाओं का लाभ देने की मांग की गई। बैठक में आंदोलनकारियों ने कहा कि बिहार-झारखंड संयुक्त राज्य के दौरान झारखंड के लोगों के शोषण, उत्पीड़न और दमनकारी नीतियों के खिलाफ अलग राज्य की मांग को लेकर लंबा आंदोलन चला था। इस आंदोलन में कई आंदोलनकारियों ने पुलिस की प्रताड़ना और अत्याचार झेले। कुछ आंदोलनकारियों ने अपनी जान गंवाई, जबकि कई आज भी कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं। आंदोलनकारियों ने बताया कि झारखंड सरकार की ओर से डुमरिया प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.