घाटशिला, जुलाई 9 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के एनएच 18 तथा 49 के संगम स्थल पर विगत मंगलवार की रात्रि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। उक्त छापेमारी अभियान में अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा तथा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान एनएच पर एक 16 चक्का ट्रक संख्या डब्लूबी 13 6372 को जब्त कर लिया गया है और इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 16 चक्का ट्रक जब्त होने से माफियाओं में हड़कंप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...