Ghatsila News: अलेके गातेकोड़ा एफसी ने जीता 41वां ईपील फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब
घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। भूतिया पंचायत भवन परिसर स्थित फुटबॉल मैदान में ईपील स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय 41वें ईपील फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अलेके गातेकोड़ा एफसी और केकेआर एफसी के बीच खेला गया। अलेके गातेकोड़ा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया। क्लब कमेटी की ओर से विधायक का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।विजेता टीम के कप्तान को विधायक ने 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता केकेआर एफसी को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया:दुधियाशोल में फुटबॉल प्रतियोगिता 29 और 30 अगस्त को: विजेता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.