घाटशिला, अक्टूबर 27 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अर्णब तूफान के असर से मौसम अचानक बदल गया। करीब 2:30 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवा के कारण पारुलिया गांव में लक्ष्मी पूजा कमेटी की ओर से बनाया गया पूजा पंडाल उड़कर पास के तालाब में जा गिरा। इससे पूजा कमेटी को आर्थिक नुकसान हुआ और तैयारियां प्रभावित हुईं।मौसम खराब होने और तेज हवाओं के कारण मंगलवार को प्रस्तावित कोलकाता के आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम भी रद्द करना पड़ा। पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने की तैयारी कर रहे लोगों को इससे निराशा हुई। अचानक बदले मौसम के कारण क्षेत्र में लक्ष्मी पूजा के आयोजन प्रभावित हुए। यह भी पढ़ें- सावधान! अत्यंत गंभीर तूफान में बदल गया चक्रवात अर्नब, 150 kmph की रफ्तार से होगी टक्कर; द...