Ghatsila News: अर्जुन का पेड़ घर पर गिरा, बिजली व्यवस्था ठप्प, सड़क पर आवाजाही हुआ बंद
घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: डुमरिया । डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बांकीशोल पंचायत के कुण्डालुका गांव में राजेंद्र बास्के के घर के ऊपर सोमवार की रात अर्जुन का विशाल पेड़ गिर जाने के कारण घर ध्वस्त हो गया परन्तु जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से भारी बारिश होने से कुण्डालुका गांव के राजेंद्र बास्के के खपरैल घर के ऊपर विशाल अर्जुन का पेड़ गिर गया। साथ ही बिजली का तार टुट कर गिर गया एवं बाकुलचंदा से डुमरिया आने जाने वाली सड़क पुरी तरह से बंद हो गई है। इस घटना के संबंध में ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग एवं प्रखंड प्रशासन को जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: भारी बारिश में अर्जुन का पेड़ घर पर गिरा, मकान जमींदोज; बाल-बाल बचा परिवार साथ ही राजेंद्र बास्के के क्षतिग्रस्त घर के मुआवजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.