Ghatsila News: अभिषेक बने घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष
घाटशिला, अक्टूबर 25 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में ओम प्रकाश सिंह को मुख्य संरक्षक, अभिषेक को अध्यक्ष और शक्ति प्रसाद धल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव दीपक कुमार दंडपाठ ने शनिवार को आमसभा कर एवं 22 अक्टूबर को झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव को पत्र भेजकर दी है। नई कमेटी में डॉ भोला नाथ गोप, मानिक मुर्मू और नरेंद्र कुमार राय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, गणेश टुडू और चंद मार्डी को सह सचिव तथा रूपेश दुबे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोम्हा मार्डी, हरजीत सिंह, रतन मजूमदार, लखन किस्कू, जितेन हेंब्रम, दुर्गा चंद्र मार्डी को शामिल किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.