Ghatsila News: अनुमंडल में धान को नुकसान, पेड़-खंभे गिरे, बिजली गुल
घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: घाटशिला, हिटी। अर्नब चक्रवात के प्रभाव से घाटशिला अनुमंडल में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार की रात 12 बजे शुरू हुई बारिश गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक जारी रही। लगातार बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। अनुमंडल में बारिश से सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को होने की आशंका है। घाटशिला क्षेत्र में तेज हवाएं नहीं चलने के कारण खड़ी फसल को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है, लेकिन खेतों में काटकर रखे धान के भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया, तो धान के पौधों के सड़ने का खतरा बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बेमौसम बारिश से धान की फसल पर संकट,किसानों को सता रही नुकसान की चिंताबहरागोड़ा में चक्रवात का असर बहराग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.