Ghatsila News: अनियंत्रित कार घर की दीवार तोड़कर घुसी, चालक फरार
घाटशिला, नवम्बर 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया-शीशाखून मुख्य सड़क के किनारे स्थित कुचियाशोल गांव के पास शुक्रवार की दोपहर एक कार संख्या जेएच 01 सीएफ 8669 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि कार सरस्वती हेम्ब्रम नामक महिला के खाली पड़े घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। घटना के बाद चालक मौके का फायदा उठाकर कार छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.