Ghatsila News: अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को जल्द मिले मुआवजा : मुखिया
घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: पोटका। हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को अंचल अधिकारी निकीता बाला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले वर्ष हुई अतिवृष्टि से पोटका प्रखंड क्षेत्र में 550 से अधिक ग्रामीणों के घर प्रभावित हुए थे। कई मकान ध्वस्त या क्षतिग्रस्त होने से परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुखिया ने कहा कि प्रभावित परिवार लंबे समय से मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे हैं और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों का आवश्यक सत्यापन कर जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि आपदा के समय जिन परिवारों के आशियाने उजड़ गए, उन्हें सरकारी सहायता मिलना बेहद जरूरी है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.