घाटशिला, सितम्बर 6 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत मानुषमुड़िया दारिसोल मुख्य सड़क पर जामजुरकी नदी के पास रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सوار दो युवक पवित्र महतो (उम्र 19) एवं हीरो महतो (उम्र 20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों के मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सांड्रा पंचायत के भादुआ गांव के निवासी थे और अपने-अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

हादसे का विवरण वहीं घटना के वक्त दोनों मानुषमुड़िया से वापस अपने गांव लौट रहे थे,तभी सुनसान जगह पर किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क किनारे से दूर जा गिरे। घटनास्थल एकांत में होने के कारण ग्रामीणों क...