Ghatsila News: अंबिका स्पोर्ट्स ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार की रात को सुपरस्टार क्लब के तत्वावधान में प्रथम वर्ष रात्रि शॉर्ट पिच नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बहरागोड़ा विधानसभा के विधायक समीर कुमार महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बल्लेबाजी कर किया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीबी एकादश पश्चिम बंगाल और अंबिका स्पोर्ट्स चाकुलिया के बीच खेला गया। इसमें अंबिका स्पोर्ट्स की टीम ने जीबी एकादश को सात विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के विजेता टीम को 12000 रुपए और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 8000 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.