घाटशिला, जुलाई 19 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के प्राचीन बाबा चित्रेस्वर धाम झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के कारण वर्षभर यहां लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। विडंबना यह है कि मंदिर तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क स्वयं बदहाली की कहानी बयां कर रही है। चित्रेस्वर धाम के मुख्य प्रवेश द्वार से मंदिर तक लगभग एक किलोमीटर लंबा मार्ग इन दिनों जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढा होकर जलजमाव और कीचड़ से पट गया है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि हर कदम श्रद्धालुओं को संभलकर चलना पड़ता है। बरसात में श्रद्धालुओं को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क की जर्जर स्थिति से प्रशासन और...