पीटीआई, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान मानस राय के रूप में हुई है और वह 25 साल का था। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मानस की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हत्या के सिलसिले में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली के जैतपुर में रहने वाला मनस अपने दोस्त हर्ष के साथ युवती से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान ही गर्लफ्रेंड की छोटी बहन भी कुछ लड़कों के साथ वहां पहुंच गई। पुलिस ने बताया, 'अमन ने अपनी जेब से चाकू निकाला और मानस राय पर हमला कर दिया। उसके दोस्त हर्ष ने हमला रोकने की कोशिश की और वह भी घायल हो गया। इसके बाद अमन ने उसे पेट में दोबारा चाकू मारा और बाकी आरोपियों ने ...