Gen-Z को साधने में जुटी भाजपा, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी को दी जिम्मेदारी
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के युवाओं और जनरेशन जेड (Gen Z) के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करने के लिए एक विशेष आउटरीच प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए पार्टी ने एक उच्च स्तरीय केंद्रीय टीम का गठन किया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस विशेष आउटरीच अभियान का नेतृत्व करने के लिए गठित टीम में संगठनात्मक अनुभव और युवा नेतृत्व का समावेश किया गया है। इस टीम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े भी शामिल हैं। वहीं, गुजरात सरकार में मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री ओपी चौधरी को भी इसमें शामिल किया गया है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं की आकांक्षाओं, चिंताओं और उम्मीदों को समझना तथा उन्हें सीधे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.