Gen-Z के आंदोलन के बाद यूपी में Gen-Alpha सड़क पर उतरे, कुछ घंटे में सारी मांगें पूरी
नई दिल्ली, जुलाई 28 -- दिल्ली के जंतर मंतर पर Gen-Z के बाद उत्तर प्रदेश में Gen-Alpha सड़क पर उतरे हैं। पूर्वी यूपी के फतेहपुर में अपनी क्लास का बहिष्कार कर सड़क पर आए इंटर कॉलेज के इन छात्र-छात्राओं का आक्रोश देख अधिकारी कुछ घंटे में ही बैकफुट पर आ गए और उनकी लगभग सभी मांगें पूरी कर दी गईं। नौवीं से 12वीं क्लास में पढ़ने वाले यह छात्र छात्राएं ऐसे समय सड़क पर उतरे जब जंतर मंतर के आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन का सभी को हक है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई पर भी रोक लगाई है। यूपी में मामला फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर का है। यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं लंबे समय से कॉलेज में फैली अव्यवस्था से परेशान हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.