नई दिल्ली, मार्च 16 -- एक नई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक भारत की कुल आबादी में जेन जी (सन् 1997 से 2012 के बीच जन्मे लोग) की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत हो जाएगी और वे 1.3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 120 लाख करोड़ रुपये) खर्च करने को लीड करेंगे। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह पीढ़ी अनुभवों, स्थिरता और डिजिटल सुविधा पर ध्यान केंद्रित करके कंज्यूमर मार्केट को नया आकार दे रही है। ब्यूटी और पर्सनल केयर पर Gen Z का बढ़ता फोकस टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि Gen Z का ब्यूटी एंड पर्सनल केयर यानी बीपीसी सेक्टर से जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक भारत के कुल बीपीसी बाजार में इस समूह की हिस्सेदारी लगभग 19 अरब डॉलर होने का अनुमान है। इस पीढ़ी की हर दूसरी महिला अपनी आय का 20 प्रतिशत ...