Gemini AI वाला Googlebook जल्द आ रहा, 21 सितंबर से शुरू होगी प्री-ऑर्डर, जानें Google के इस Laptop की 5 बड़ी बातें
नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- गूगल ने लैपटॉप की दुनिया में अपनी एंट्री की तैयारी तेज कर दी है। कंपनी का नया Googlebook अब जल्द ही यूजर्स के हाथों में पहुंचने वाला है। गूगल ने कन्फर्म कर दिया है कि Googlebook के लिए प्री-ऑर्डर 21 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। खास बात यह है कि Googlebook कोई एक लैपटॉप मॉडल नहीं होगा, बल्कि गूगल की बनाई एक नई लैपटॉप कैटेगरी होगी, जिसमें Gemini AI को लैपटॉप के इस्तेमाल का अहम हिस्सा बनाया गया है। शुरुआती Googlebook डिवाइस Acer, ASUS, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियां लेकर आएंगी। Googlebook को सामान्य Chromebook का सीधा अगला मॉडल नहीं कहा जा रहा है। गूगल इसे एक नई फ्लैगशिप लैपटॉप कैटेगरी के तौर पर पेश कर रहा है। कंपनी का फोकस सिर्फ तेज हार्डवेयर देने पर नहीं, बल्कि लैपटॉप में AI को इस तरह शामिल करने पर है कि यूजर को अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.