नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- भारत के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए जीडीपी का डेटा जारी कर दिया है। ट्रंप के टैरिफ और तमाम परेशानियों के बाद भी भारत की अर्थव्यवस्था इस तिमाही में तेजी के साथ 8.2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया। लेकिन अब कांग्रेस ने जीडीपी के आंकड़ों पर ही सवाल उठा दिया है। वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आईएमएफ रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय लेखा-जोखा सांख्यिकी के इस रिपोर्ट में सी ग्रेड दिया गया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए जयराम रमेश ने लिखा, "यह विडंबना है कि तिमाही जीडीपी के आंकड़े उस समय जारी किए गए हैं, जब आईएमएफ रिपोर्ट ने भारतीय राष्ट्रीय लेखा-जोखा सांख्यिकी को दूसरा सबसे कम ग्रेड 'सी' दिया है। आईएमएफ रिपोर्ट का हवाला देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.