GDA की नई पहल, अब AI बोट करेगा नक्शे की जांच, तुरंत बताएगा कहां है कमी
प्रमुख संवाददाता, जून 14 -- UP News: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में भवन मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है। अब ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम पर आवेदन के पूर्व आवेदक एआई आधारित बोट की मदद से खामियों की स्वतः पहचान कर सकेगा। मानचित्र स्वीकृत करने के लिए आवेदन के पूर्व आवेदक एआई बोट पर आवेदन पत्र और अपलोड किए जाने वाले मानचित्रों का परीक्षण कर सकेगा। एआई बोट तत्काल बताएगा कि किस बिंदु पर कमी या त्रुटि है। इससे बार-बार फाइल लौटाने की आवश्यकता कम होगी और स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी आएगी। इसे लेकर जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने बताया कि एआई बोट की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में त्रुटियों की संभावना भी कम होगी। आवेदकों, निवेशकों और कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.