नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- GBSHSE 10th Result 2026 Out: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी हायर एजुकेशन (GBHSE) ने रविवार को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए। रिजल्ट की घोषणा पोरवोरिम के मंथन सम्मेलन हॉल में की गई है। इस साल 20,659 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें 10,819 लड़के और 9,840 लड़कियां शामिल थीं, जिनमें 'विशेष आवश्यकता वाले बच्चे' (सीडब्ल्यूएसएन) श्रेणी के लगभग 600 बच्चे भी शामिल थे। आधिकारिक वेबसाइट gbshsegoa.net पर जाकर रिजल्ज देखा जा सकता है।रिजल्ट देखने के लिए क्या करें? डिजिटल स्कोरकार्ड में हर विषय के नंबर, ग्रेड, कुल अंक और आप पास हुए हैं या फेल, इसकी जानकारी दी गई है। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए छात्र अपना सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स नंबर और रजिस्ट्रेशन आईडी साथ रखें। इन डिटेल के होने से आप अपना स्कोरकार्ड ...