वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास करने वालीं तैराक गायत्री 26 अप्रैल को थाईलैंड के फुकेट में इंटरनेशनल जूनियर फिनस्विमिंग चैंपियनशिप 'सी-वेव' में हिस्सा लेंगी। उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है। आरएसओ विमला सिंह ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी। बताया कि गायत्री छह साल की उम्र से ही सिगरा के तरणताल में अभ्यास करती रही हैं। वह लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करती आ रही हैं। वरिष्ठ प्रशिक्षक कनाईचन्द तलापात्रा, प्रशिक्षक सत्यम शर्मा, जिला तैराकी संघ के सचिव शम्भू प्रसाद ने गायत्री को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। गायत्री 25 अप्रैल को थाईलैंड के लिए प्रस्थान करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.