गया, जून 28 -- Gaya News मानसून की कमजोर शुरुआत और लगातार बारिश की कमी ने बोधगया प्रखंड में धान की खेती को गहरे संकट में डाल दिया है। बारिश नहीं होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। कई किसानों ने समय पर बीज, खाद और मजदूरी पर पैसे खर्च कर खेती की तैयारी की थी। लेकिन, मौसम की बेरुखी ने वैसे किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। यह भी पढ़ें- रोहिणी के बाद मृगशिरा ने भी रुलाया, किसानों की बढ़ी चिंताकृषि स्थिति बोधगया प्रखंड कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष प्रखंड क्षेत्र में धान उत्पादन के लिए 10 हजार 804 हेक्टेयर जमीन में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1080 हेक्टेयर बिचड़ा के आच्छादन का लक्ष्य है। लेकिन इसके विपरीत अबतक महज 432 हेक्टेयर खेतों में ही बीज डाला जा सका है। यह स्थिति लक्ष्य के मुकाबले ब...