Gaya News फतेहपुर में जंगल से भटककर गन्नी पिपरा पहुंचे दो गजराज, ग्रामीणों में दहशत
गया, जून 29 -- Gaya News फतेहपुर थाना क्षेत्र के गन्नी पिपरा गांव के समीप सोमवार सुबह जंगल से भटककर आए दो हाथियों के आबादी क्षेत्र के करीब पहुंच जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों हाथी अपने झुंड से बिछड़कर गांव की ओर आ गए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक हाथियों द्वारा किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंचाई गई थी, फिर भी पूरे इलाके में भय और सतर्कता का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार सुबह अचानक गांव के पास दो हाथी दिखाई दिए, जिसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए जुट गए। इस दौरान कुछ बच्चे भी हाथियों के पास पहुंच गए, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। शोर-शराबे के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ गई, हालांकि स्थानीय लोगों ने भीड़ को शांत रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.