Gaya News फतेहपुर : बीस दिन बाद सकुशल घर लौटे शशिभूषण, परिवार में लौटी खुशियां
गया, जून 29 -- Gaya News फतेहपुर थाना क्षेत्र के नीमी गांव निवासी शशिभूषण उपाध्याय करीब 20 दिनों बाद सकुशल अपने घर लौट आए। उनकी वापसी से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि नौ जून को वह साइकिल से घर से निकले थे और रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस बीच 23 जून को बेटी की शादी पिता की गैरमौजूदगी में संपन्न करानी पड़ी। परिजनों के अनुसार मानसिक संतुलन बिगड़ने पर वह वाराणसी चले गए थे। स्थिति सामान्य होने पर सोमवार को घर लौट आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.