Gaya News पकड़ा गया चोरी की बिजली से चल रहा ई रिक्शा चार्जिंग सेंटर
गया, जून 26 -- Gaya News शहर में टोटो (ई-रिक्शा) की संख्या बढ़ने के साथ ही चार्जिंग सेंटर भी बढ़ रहे हैं। चोरी के बिजली से भी सेंटर चलाए जा रहे हैं। गुरुवार को शहर के कटारी हिल मोहल्ले में बिजली की चोरी से संचालित ई रिक्शा चार्जिंग सेंटर पकड़ा गया। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए 12 लाख 30 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया। कार्यपालक अभियंता (शहरी) आजाद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली की कटारी हिल रोड में चोरी की बिजली से बड़ा ई रिक्शा चार्जिंग सेंटर चल रहा है। इसके बाद कार्यपालक अभियंता (एसटीएफ) पंकज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम दोपहर कटारी हिल रोड पहुंची। यहां रंजीत कुमार के ई वी चार्जिंग सेंटर (कामर्शियल परिसर) में छापेमारी की। उस वक्त 27 ई-रिक्शा चोरी की बिजली से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.