Gaya News धान का बीज खरीदने जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
गया, जून 28 -- Gaya News पटना-डोभी फोरलेन पर बोधगया प्रखंड क्षेत्र के बारा सुपरग्रीड के समीप रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक किसान की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि रामरूप पासवान उर्फ घुटाली (55) मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परमिया गांव के पिपराटांड़ टोला के रहने वाले थे। रामरूप पासवान अपने नाबालिग पोते रोहित कुमार के साथ डोभी प्रखंड के करमौनी बाजार में धान का बीज खरीदने जा रहे थे।
दुर्घटना का विवरण पोते ने बाइक को विपरीत लेन में लेकर चला गया। इसी दौरान डोभी से गया की ओर आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामरूप पासवान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरी बाइक पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.