Gaya News चोरी के दौरान रेल ट्रैक पर फेंका लौह उपकरण, मामले की जांच जारी
गया, जून 27 -- Gaya News गया जंक्शन के समीप चोरी के दौरान अपराधियों द्वारा लौह उपकरण को रेल ट्रैक पर फेंककर भागने की आशंका है। गुरुवार की देर रात रेल ट्रैक पर रेलवे का लौह उपकरण (सीएसटी-9 प्लेट) मिलने से कुछ देर के लिए रेल परिचालन प्रभावित हुआ था। 15138 डाउन बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या-4 से रात करीब 1:37 बजे प्रस्थान करने के बाद किलोमीटर संख्या 91/16 के पास करीब 1:40 बजे रुक गई थी। इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर एमके अकेला तथा अन्य जवान मौके पर पहुंचे। ट्रेन के लोको पायलट प्रीतम कुमार की मौजूदगी में ट्रैक से लौह उपकरण हटाया गया जिसके बाद करीब 12 मिनट बाद रात 1:52 बजे ट्रेन का परिचालन सामान्य कराया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News चोरी के दौरान रेल ट्रैक पर फेंका लौह उपकरण, मामले क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.