Gaya News ग्राम रक्षा दल ने निकाली 60 किमी की तिरंगा यात्रा, मानदेय व स्थायीकरण की उठाई मांग
गया, जून 30 -- Gaya News बिहार ग्राम रक्षा दल, जिला गया के बैनर तले मंगलवार को जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों ग्राम रक्षा दल के जवान तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल रैली के रूप में करीब 60 किलोमीटर की यात्रा पर निकले। यात्रा मोहनपुर, बाराचट्टी, डोभी और बोधगया होते हुए जिला समाहरणालय पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने वंदे मातरम्, भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहें के नारे लगाए। साथ ही मानदेय और स्थायीकरण की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई। समाहरणालय पहुंचने के बाद ग्राम रक्षा दल के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के मानदेय एवं स्थायीकरण की अनुशंसा, सभी प्रखंडों में नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था तथा जिले के छूटे हुए पंचायतों और वार्डों में ग्राम रक्षा दल का गठन कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.