गया, जून 26 -- Gaya News गया जंक्शन परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजना के लिए गढ्ढे की खुदाई के दौरान एक अति प्राचीन और ऐतिहासिक कुआं मिलने से लोगों में कौतूहल का माहौल बन गया। निर्माण कार्य के लिए शुक्रवार को खोदे जा रहे गड्ढे में जैसे ही मजदूरों ने करीब पांच फुट की गहराई तक खुदाई की वहां एक पुराने कुएं की संरचना दिखाई दी। कुएं के ऊपरी भाग पर लोहे के गार्डर और बड़ा प्लेटनुमा चदरा रखकर कुआं ढका मिला। खुदाई में लगे जेसीबी से लोहे के ढक्कन को हटाने के बाद कुआं का संरचना दिखा। कुएं के चारों ओर मजबूत और सुव्यवस्थित ईंटों की दीवार देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह काफी प्राचीन काल का निर्माण हो सकता है। यह भी पढ़ें- Gaya News गया जंक्शन पर गढ्ढे की खुदाई में मिला अति प्राचीन कुआंप्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया प्रत्य...