Gaya News इनर व्हील क्लब ऑफ गया को मिला सर्वश्रेष्ठ क्लब का सम्मान, कई श्रेणियों में भी पुरस्कार
गया, जून 30 -- Gaya News रांची स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 के वार्षिक सम्मेलन में इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने सत्र 2025-26 का सर्वश्रेष्ठ क्लब बनने का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। यह उपलब्धि वर्षभर किए गए उत्कृष्ट सेवा कार्यों, प्रभावशाली सामाजिक परियोजनाओं तथा अनुकरणीय प्रशासनिक कार्यों के आधार पर दी गई। मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने गया जिले के क्लब पदाधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया। पीएएस दूर्वा सहाय को बेस्ट प्रेसिडेंट, डॉ. मंजू सिन्हा को बेस्ट सेक्रेटरी, पीपी सीमा भदानी को बेस्ट ट्रेज़रर, पीपी प्रतिभा गुप्ता को बेस्ट आईएसओ तथा शीतल गुप्ता को बेस्ट एडिटर का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा क्लब को बेस्ट प्रोजेक्ट्स, स्पेशल प्रोजेक्ट्स और बेस्ट फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.