गया, अगस्त 12 -- Gaya News: प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को धान की खेती के लिए किसानों को उर्वरक और खाद उचित सरकारी दर पर उपलब्ध कराने को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अविता कुमारी ने की। बैठक में खाद विक्रेता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, बीडीओ, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और किसान शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी लाइसेंसधारी खाद दुकानदार यूरिया, डीएपी, एनपीके समेत सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित सरकारी दर पर ही किसानों को उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक बिक्री पर किसानों को पक्का बिल देना अनिवार्य होगा। दुकानदारों को अपनी दुकान पर उर्वरक की निर्धारित सरकारी दर की सूची भी प्रदर्शित करनी होगी。 यह भी पढ़ें- Katihar News: खाद की कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, एमआरपी से अधिक वसूली पर लाइसेंस र...