गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जन्मजात विकृति से पीड़ित दो नौ माह की बच्चियों का सफल ऑपरेशन किया गया। औरंगाबाद निवासी ब्यूटी कुमारी के फटे तालु की सर्जरी की गई, जबकि नीमचक बथानी निवासी अंशिका कुमारी के दोनों तरफ से कटे होंठ का ऑपरेशन हुआ। दोनों ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की देखरेख में किए गए। एनेस्थीसिया की प्रक्रिया एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम शंकर तिवारी और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद कुमार आदित्य के नेतृत्व में पूरी की गई। प्लास्टिक सर्जन डॉ. संजय ने ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल के उपाधीक्षक सह आरबीएसके नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में इलाज और सर्जरी की प्रक्रिया पूरी हुई। यह भी पढ़ें- Bahr...