गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के समीप से पुलिस ने शनिवार को 55 लीटर शराब के साथ नालंदा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बलियारी गांव के समीप आ रही स्कॉर्पियो और कार को जांच के लिए रुकवाया गया। दोनों गाड़ियों की जांच के बाद 55 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में गाड़ी चला रहे हैं नालंदा जिले के तेलमर गांव के रहने वाले रिशु कुमार और साहिल राय को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड के इलाके से शराब लेकर नालंदा जा रहे थे। बाद में आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...