Gaya News: 5 टीबी मरीजों को चिलमी मुखिया ने लिया गोद
गया, जुलाई 23 -- Gaya News: आमस की चिलमी पंचायत के मुखिया महेंद्र पासवान ने टीबी से ग्रसित पांच मरीजों को गोद लेकर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मरीजों को फूड बास्केट भेंट किया और अगले छह माह तक भोजन व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. महेश कुमार ने बताया कि फूड बास्केट में हॉर्लिक्स, ब्रेड, फल, अंडा और सोयाबीन सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टीबी के चार मरीजों को निश्चय मित्र ने लिया गोद यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 26 यक्ष्मा रोगियों के बीच पोषण सामग्री का वितरण, डीएम ने की निक्षय मित्र बनने की अपील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.