गया, जुलाई 20 -- Gaya News: शहर में हो रही बारिश के बीच गया नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में है। सोमवार की सुबह नगर आयुक्त डॉ. गगन ने खुद झमाझम बारिश के बावजूद सड़कों पर उतरे और शहर के वार्ड संख्या-37 सहित विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था व जलनिकासी की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान वार्ड 37 में सुबह 6:28 बजे 34 कर्मियों की मात्र 12 कर्मी ही उपस्थित मिले। इसे देख नगर आयुक्त ने जमादार की खोजबीन की। कुछ देर में जमादार पहुंचा उसे फटकार लगाते हुये स्पष्टीकरण की मांग की। जमादार ने बताया कि वह बायोमेट्रिक मशीन लाने वार्ड 36 में गया था। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि यह बहाना नहीं चलेगा। अगर बायोमेट्रिक नहीं है तो रजिस्ट्रर पर साइन कर ससमय अपने कार्य पर कर्मी लग जायें। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नगर निगम का दावा तीन घंटे में 24 मिमी ब...